धर्मशाला में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली रैली
धर्मशाला, जिला मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़े बस किराए और , पैट्रोल व डीजल के बढ़तें दामों के विरोध में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय महाजन की अगुवाई में शहीद स्मारक से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा के भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल तथा किराए में वृद्धि करने से प्रदेश के लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। आम लोगों को बस किराया बढ़ने से सबसे बढ़ा नुकसान है। वह इस काेराेना संकट के दौरान में बस का सफर करने से वंचित हो गए है। और न ही वह टैक्सी का किराया दे सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रद्रेश के अन्य जिलों के साथ जिला कांगड़ा की अनदेखी की जा रही है । न ही अबतक जिला कांगड़ा को कोई भी नया प्रोजेक्ट नहीं मिल पाया है। अजय महाजन ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार जनविरोधी फैसले वापस नहीं लेगी तो कांग्रेसी सड़कों पर उतरकर इससे भी उग्र प्रदर्शन करेगी और आम लोगों की आवाज को इस अंधी बहरी भाजपा सरकार तक पहुंचाएगी।

पैट्रोल, डीजल व किराया वृद्धि का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
इस दौरान कांग्रेस की नेत्री विप्लव ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई र्है उन्होंने केवल जन विरोधी फैसले ही लिए है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इन फैसलों को वापिस नही लेती है तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने से गुरेज भी नही करेगी। इस मौके पर केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, विधायक पवन काजल, गोकुल बुटेेल, पूर्व विधायक यादवेंद्र गोमा, विजय इंद्र कर्ण उपस्थित रहे।
