राकेश पठनिया वन, सुखराम उर्जा और गर्ग बने खाद्य आपूर्ति मंत्री

सरकार में कई दिग्गज मंत्रियों के विभागों में किया बड़ा फेरबदल

शिमला, प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के दो दिन बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर शुक्रवार रात को आवंदन कर दिया है। विभागों के आवंटन के दौरान कुछ मंत्रियों के विभागों को बदला गया है और नए मंत्रियों को भी विभाग आवंटित कर दिए गए। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज अब शहरी विकास मंत्री बनाया गया । उनकी जगह परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर को शिक्षा विभाग का जिम्मा सौंपा गया है । जबिक शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी को अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा राजीव सैजल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का मंत्री बनाया गया है।

वीरवार को शपथ लेने वाले सुखराम चौधरी को ऊर्जा मंत्री, राकेश पठानिया को वन मंत्री व राजिंद्र गर्ग को खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया गया है। उद्योग एवं श्रम रोजगार मंत्री विक्रम सिंह को अब परिवहन विभाग भी मिल गया है। जबिक रामलाल मार्कंडेय से कृषि विभाग वापस लेकर मंत्री वीरेंद्र कंवर को सौंपा गया है। जलशक्ति, राजस्व एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के विभागों में कोई बदलाव नही किया गया है।

यह भी पढ़े:- http://newssetu24.com/no-need-to-come-to-office-made-a-certificate-sitting-at-home/

किसके पास कौन सा विभाग रहेगा-

1. जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री) – वित्त, गृह,योजना, सामान्य प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, आबकारी व कराधान व शेष बचे सभी विभाग

2. महेंद्र सिंह ठाकुर – जलशक्ति, राजस्व एवं बागवानी व सैनिक कल्याण

3. सुरेश भारद्वाज – शहरी विकास, नगर नियोजन, आवास, संसदीय मामले व सहकारिता

4. सरवीण चौधरी- सामाजिक न्याय व अधिकारिता

5. डा. रामलाल मार्कंडेय – तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी

6. वीरेंद्र कंवर, कृषि – पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं पशुपालन

7. विक्रम सिंह – उद्योग, परिवहन, श्रम रोजगार

8. गोविंद सिंह ठाकुर – शिक्षा मंत्री, भाषा कला एवं संस्कृति

9. डा. राजीव सैजल – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री

10. सुखराम चौधरी – ऊर्जा मंत्री

11. राकेश पठानिया – वन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री

12. राजिंद्र गर्ग – खाद्य आपूर्ति मंत्री

Leave a Reply