प्रदेश को जल्द मिलेंगे मंत्री, होगा मंत्रिमंडल विस्तार : जयराम ठाकुर

शिमला में भाजपा कार्यालय में सुरेश कश्यप ने संभाला पदभार

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल में चल रहे खाली पदों को जल्द भरा जाएगा और एक दो दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। बुधवार को शिमला भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पद भार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा । उन्होंने ने कहा कि प्रदेश भाजपा को सुरेश कश्यप के रूप में जुझारू और युवा अध्यक्ष मिले हैं। आैर वह पार्टी को आगे ले जाने में काम करेंगे। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार प्रदेश को अध्यक्ष मिला है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है और मेहनती नेता है निश्चित रूप से वह पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

शिमला में भाजपा कार्यालय दीपकमल में सुरेश कश्यप ने अभिनंदन समारोह से पहले विधिवत रूप से भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला। इस दौरान सुरेश कश्यप ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसके लिए सभी लोगों को साथ लेकर भाजपा के पूर्व अध्यक्षों के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। और अपने कर्तव्य का निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। साथ ही 2022 व भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि सांसद होने के नाते वह प्रदेश व केन्द्र के बीच कड़ी का काम करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व अन्य मंत्री व नेताओं की मौजूदगी में सांसद सुरेश कश्यप ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।

Leave a Reply